गांधी जयंती पर उझानी में कांग्रेसियों ने फहराया तिरंगा, गांधी-शास्त्री और डॉ. अंबेडकर को किया नमन

Share on Social Plateforms

बदायूँ। गांधी जयंती के अवसर पर उझानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक याद किया। नगर अध्यक्ष बब्लू सैफी और रियासत अली खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई का वितरण भी किया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में बब्लू सैफी, रियासत अली खान, डॉ. खलील अहमद, डॉ. पाराशर, मुन्ना अब्बासी, मुजाहिद रजा खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांधी, शास्त्री और डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *