इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
बदायूँ। इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंजीनियर राणा प्रताप ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की। आयोजन के दौरान वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना गया।
कार्यक्रम में सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम के संदेश को प्रमुखता से रखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आयोजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा से जुड़े कार्यों को लेकर अपने विचार साझा किए।
इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में इंजीनियर राणा प्रताप की सक्रिय मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। आयोजन के जरिए कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक सक्रियता और सेवा भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

