बदायूँ। बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे ने बदायूँ के कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे में बदायूँ के लोगों की जान जाने और कई के घायल होने के बाद सांसद आदित्य यादव गुरुवार को जिले के अलग-अलग गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। रसूलपुर से शुरू हुआ उनका दौरा निजामपुर, चेतु नगला, अलीपुर चमारी, सराय मुड़िया खागी और मदारपुर तक पहुंचा। हर जगह सांसद ने परिजनों के साथ बैठकर उनकी बात सुनी, दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवारों के साथ खड़े रहने और आवश्यक सहयोग के लिए प्रयास करने की बात कही। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधायक ब्रजेश यादव, पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह दद्दा, हिमांशु यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, महासचिव उदयवीर शाक्य, फखरे अहमद शोबी, सुनील यादव, अतुल पटेल, अशोक यादव, लक्ष्मण लोधी, देवेंद्र गौतम, सुनीता पाल, नवाब सिंह यादव, डॉ. शकील, केपी राठौर, परवेज अहमद, जवाहर सिंह यादव, प्रदीप गुप्ता और किशनपाल गुरु समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बागपत हादसे के पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे सांसद आदित्य यादव, गांव-गांव जाकर बांटा दुख

