‘आंगन उत्सव’ में गूंजी सम्मान की बात, आंगनवाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की बहनों को किया सम्मानित

Share on Social Plateforms

बदायूँ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद में ‘आंगन उत्सव’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेवा एवं सम्मान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान किया गया। साथ ही गोधभराई, अन्नप्राशन एवं बेबी शो जैसे कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

इसी क्रम में वजीरगंज स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज ने पेपल, बगरैंन एवं सिसईया के आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों में सहभागिता की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुचंद्रा ने हतरा, व्यौली एवं वरौर के आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर आंगनवाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की बहनों का सम्मान किया। क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा ने गढ़ौली एवं पुसगवां के आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। वहीं पूर्व जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर ने बांस बरोलिया एवं रिसौली के आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम में सहभागिता की।

ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज गुड्डू देवी ने कहा भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। आंगनवाड़ी बहनों की मेहनत और जिम्मेदारी से इन योजनाओं का लाभ समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचता है।

पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा भाजपा सरकार महिला एवं बाल कल्याण को प्राथमिकता देते हुए पोषण, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ‘आंगन उत्सव’ उनके योगदान को सम्मान देने के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम है।

क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा ने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। आंगनवाड़ी केंद्र इन प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ‘आंगन उत्सव’ सेवा, सम्मान और जागरूकता को एक साथ जोड़ने वाला कार्यक्रम है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुचंद्रा ने कहा भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आज स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। आंगन उत्सव के माध्यम से इन बहनों के योगदान को सम्मानित करना सराहनीय पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *