बदायूँ में भाजपा का बड़ा अभियान! 22 से 24 नवंबर तक जिले के हर बूथ पर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने की तैयारी तेज!

Share on Social Plateforms

बदायूँ में भाजपा ने मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यशाला में जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों को अभियान की जिम्मेदारियां सौंपीं। जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा ने बताया कि 22, 23 और 24 नवंबर को जनपद के प्रत्येक बूथ पर विशेष मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा।

वहीं, 19 नवंबर से कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बूथ अध्यक्षों से पात्र नए मतदाताओं और छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। बैठक में बताया गया कि 17 और 18 नवंबर को विधानसभा स्तर पर बैठकें होंगी।

महिला मोर्चा 28 से 30 नवंबर तक महिलाओं के लिए विशेष अभियान चलाएगा, जबकि युवा मोर्चा 1 से 3 दिसंबर तक पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं पर विशेष ध्यान देगा। बैठक में विधानसभा प्रभारी, विधानसभा बीएलए-1, विधानसभा विस्तारक, मोर्चों के जिलाध्यक्ष और विधानसभा आईटी संयोजक सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *