गुलड़िया में सजा आंगन, बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

Share on Social Plateforms

बदायूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ग्राम गुलड़िया में ‘आंगन उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया, जबकि गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर महिलाओं एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सलोनी सुची पाठक और जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौड़ ने शिरकत की और गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों को मजबूत करने में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *