बदायूँ। जगत ब्लॉक के ग्राम पड़ौआ स्थित बी.आर. आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम-2026 और सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला गंगा समिति बदायूँ के तत्वावधान और हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता गोष्ठी, पेंटिंग प्रतियोगिता और स्वच्छता रैली के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की निदेशक कृष्णा सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की। कार्यक्रम में AHT टीम के बलजीत कुमार सिंह, रवि कुमार और रेनू ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को सफल बनाने में ज्योति, कुमकुम, मनोज कुमार राठौर, आकाश शर्मा, सुमन पाल सहित फाउंडेशन के स्वयंसेवकों और विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग रहा।
स्वच्छता के रंग में रंगा पड़ौआ, विद्यार्थियों ने रैली और पेंटिंग से दिया साफ-सफाई का संदेश

