बदायूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया गया। इसके साथ ही गोधभराई, अन्नप्राशन और बेबी शो सहित कई कार्यक्रम आयोजित हुए।
आंगनवाड़ी केंद्र गुलड़िया में जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर और जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा सलौनी पाठक की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। आंगनवाड़ी केंद्र लखनपुर और आमगांव में ज्योतिसिना ने सहभागिता कर महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान किया। वहीं आंगनवाड़ी केंद्र आसफपुर में प्रवेश सिन्हा और सखानू में छाया शर्मा की उपस्थिति में ‘आंगन उत्सव’ आयोजित किया गया।
सीमा राठौर ने कहा कि महिला एवं बाल कल्याण, पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सलौनी पाठक ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल रहे हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

