ब्लूमिंगडेल स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह, नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ली जिम्मेदारी की शपथ

Share on Social Plateforms

बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल, बदायूं में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना विकसित करना रहा।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अंकित रस्तोगी ने किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उनके पद के अनुरूप बैज एवं सैशे पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हेड बॉय श्रेष्ठ गुप्ता और हेड गर्ल पूर्वी सक्सेना सहित विभिन्न पदों पर चुने गए छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

वाइस हेड बॉय देव रस्तोगी, वाइस हेड गर्ल तान्या पटेल, डिसिप्लिन हेड बॉय शौर्य गुप्ता और डिसिप्लिन हेड गर्ल जजा खान को भी सम्मानित किया गया। वहीं स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में मोसिस और खुशी ने पदभार संभाला।

हाउस कैप्टन के रूप में संतोष सदन की अग्रिमा पाल और हाजरा, धैर्य सदन की गौरांशी और फैज खान, सच्चाई सदन के अग्रिम पाठक और बलरीन कौर तथा धर्म सदन की पावनी सक्सेना और आरोही गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा फिट स्क्वॉड कैप्टन दीप्ति कौशल, एडिटोरियल हेड रिफा वसीम और कल्चरल हेड तहरा सहित अन्य छात्र पदाधिकारियों को भी बैज एवं सैशे प्रदान किए गए।

एनसीसी में सीनियर अंडर ऑफिसर सौम्या गौतम, कैडेट अंडर ऑफिसर यामिनी गुप्ता, कंपनी क्वार्टर मास्टर अभिनव सिंह, सार्जेंट पदवी सिंह और कॉर्पोरल दृष्टि अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

अलंकरण के बाद सभी छात्र पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। उन्होंने विद्यालय, विद्यार्थियों और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी से निभाने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि श्री अंकित रस्तोगी ने कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती पम्मी मेहन्दीरत्ता ने कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह राठौर ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में निदेशक श्रीमती ज्योति मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड श्री ईशान मेहंदीरत्ता एवं श्वेता मेहंदीरत्ता, श्री परशुराम मिश्रा, कोऑर्डिनेटर श्रीमती अंजला सोनी, श्री प्रदीप बत्रा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता श्री सैफ उद्दीन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *