ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल उझानी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

Share on Social Plateforms

ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में दिनांक 03.09.2026 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम, उत्साह एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी केवल भगवान श्री कृष्ण के जन्म का पर्व नहीं, बल्कि उनके उपदेशों एवं जीवन-दर्शन को स्मरण करने का अवसर भी है। यह पर्व हमें यह संदेश देता है कि जीवन में कर्तव्य ही सर्वोपरि है।

विद्यालय के नवनिर्मित भवन के सभागार में आयोजित इस पावन कार्यक्रम का वातावरण सुबह से ही भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा। नन्हे-मुन्ने कलाकार विभिन्न रंग-बिरंगी पोशाकों में राधा-कृष्ण, ग्वाल-बाल एवं अन्य पात्रों के रूप में सजे हुए नजर आए। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा एवं साज-सज्जा देखते ही बनती थी। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक पोस्टरों एवं विभिन्न सजावटी सामग्री से भव्य रूप से सजाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

एल0के0जी0 एवं यू0के0जी0 के विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की जन्मलीला की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सभी नन्हे कलाकारों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जन्मलीला का शानदार मंचन किया। उनकी प्रस्तुति से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया और उपस्थित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध होकर इस मनोहारी लीला का आनंद लेते रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल ने सभी बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की तथा विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों एवं शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को श्री कृष्ण के उपदेशों को अपने जीवन में धारण करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा सहित समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षाध्यापिकाओं के सहयोग के साथ-साथ कला विभाग से सुश्री रचना यादव, श्री मनोज सक्सेना एवं सुश्री अर्चना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा और उत्साह का संचार किया तथा सभी के लिए यह अवसर अविस्मरणीय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *