बदायूँ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के तत्वावधान में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत 29 सितंबर 2026 को हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूँ के सभागार में पॉक्सो अधिनियम, 2012 को लेकर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकार, सुरक्षा और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बदायूँ ऋषि कुमार की उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और किसी भी अनुचित घटना की जानकारी जिम्मेदार व्यक्ति या संबंधित प्राधिकरण तक पहुंचाना जरूरी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मंसूर हुसैन ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों को समझने के साथ सतर्क रहना चाहिए और किसी भी समस्या को अभिभावकों या शिक्षकों के साथ साझा करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर खाँ ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को कानून और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया तथा अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर कमलेश कुमारी ने बाल सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित कविता प्रस्तुत की। कविता के माध्यम से बच्चों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया गया, जिसे विद्यार्थियों और अतिथियों ने सराहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। यासीन अली उस्मानी, हसन मोहम्मद अब्दुल्लाह, मोहम्मद अलीम ग़ज़नवी, मोहम्मद अज़ीम, अमर कांत लाल दास, कमाल अहमद खान, सलमान हसन, आज़ाद नबी, अरशद अली खान, राजीव कुमार, मोहम्मद आदिल सिद्दीकी, मोहम्मद नाहिद खान, फ़ौज़ान अख़्तर, ज़ुबैर, फ़ारूक़ सैफ़ी, अमन सैफ़ी, अमीरुद्दीन, दानिश हुसैन, ज़ैनब फ़ातिमा, फरहत हुसैन, नासिर हुसैन और ज़ीशान सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने अनुशासन और गंभीरता के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा बाल अधिकारों और कानूनी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। उन्हें स्मृति-चिह्न और बुके भेंट किए गए। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि कुमार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।
प्रधानाचार्य मंसूर हुसैन और विद्यालय परिवार ने कहा कि इस तरह के विधिक जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझने के साथ सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

