लालपुल पर कांवड़ियों की सेवा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, फात्मा रज़ा के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

Share on Social Plateforms

बदायूं। सावन माह के पावन अवसर पर 22 अगस्त को लालपुल स्थित दास पेट्रोल पंप के निकट नगर पालिका की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों के सम्मान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे का आयोजन नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा की ओर से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रज़ा मौजूद रहे।

इस दौरान सांसद आदित्य यादव, आबिद रज़ा और फात्मा रज़ा ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और शिवभक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की। सेवा और स्वागत का यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला रहा। कांवड़ियों के सम्मान और सेवा के माध्यम से सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश करने का प्रयास किया गया।

सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने चेयरमैन फात्मा रज़ा के इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देते हैं तथा हर धर्म और मजहब के धार्मिक आयोजनों का सम्मान करने की भावना को मजबूत करते हैं।

बताया गया कि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के निर्देश पर चेयरमैन फात्मा रज़ा हर वर्ष सावन माह में नगर पालिका के माध्यम से शिवभक्तों के लिए भंडारे का आयोजन करती हैं। इस वर्ष भी कांवड़ियों के लिए भोजन और स्वागत की व्यवस्था की गई।

चेयरमैन फात्मा रज़ा ने कहा कि बदायूं शहर के लोगों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनका प्रयास है। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी धार्मिक भेदभाव के जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम में जवाहर सिंह यादव, बलबीर यादव, अजय पाल यादव, लाल यादव, राजवीर यादव, आशीष यादव, विजय सिंह यादव, सभासद पति मुख्तार बाबा, अनीस सिद्दीकी, अली अल्वी, हर्षित यादव, अमित उर्फ सोनू, ओमवीर यादव, त्यागी राजपूत, मनोज जाटव, पप्पू जाटव, अनमोल जाटव, मुरारी जाटव, छोटे लाल गौतम, डॉ. राजेंद्र जाटव, अमन यादव, अंकज यादव, रजत यादव, मनोज गुप्ता, श्याम यादव, प्रेम यादव और भोजराज यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा इंदू सक्सेना, अफसर अली, मो. रफी, संजू सक्सेना, महेश सक्सेना, जाहिद गाज़ी, समर, जब्बार, दानिश अशर्फी, छोटू, बबलू, खलील अंसारी, राकिब भाई, स्वाले चौधरी, मोहम्मद मियां, रिजवान बबलू, फहीम खान, फिरोज अंसारी, अनवर खान सभासद, अबरार सभासद, नवेद सभासद, संतोष कश्यप, पप्पू भाई, यूनिस अल्वी, पप्पन, पीरजी, अरुण यादव, कौसर अली और वसीम सैफी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

भंडारे के दौरान शिवभक्तों की सेवा और अतिथियों की मौजूदगी से लालपुल क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन ने धार्मिक सद्भाव, सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश देने के साथ कांवड़ियों के सम्मान की भावना को भी सामने रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *