स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 6 ई-रिक्शा सीज

Share on Social Plateforms

20 ई-रिक्शा की हुई जांच, 4 के चालान; बिना पंजीयन, फिटनेस और बीमा वाले वाहनों पर कार्रवाई

बदायूँ। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जिलाधिकारी बदायूँ के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के आसपास और प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शाओं की सघन चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान उन ई-रिक्शाओं की जांच की गई, जिनसे स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का काम किया जा रहा था। जांच में बिना वैध पंजीयन, आवश्यक परमिट या अनुमति, फिटनेस, बीमा और निर्धारित सुरक्षा मानकों के बिना बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग के अनुसार अभियान में कुल 20 ई-रिक्शाओं की जांच की गई, जिनमें 4 के चालान किए गए, जबकि 6 ई-रिक्शाओं को सीज किया गया। कार्रवाई के साथ वाहन चालकों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।

विभाग ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के लिए केवल वैध दस्तावेज, फिटनेस, बीमा और निर्धारित सुरक्षा मानकों वाले अधिकृत वाहनों का ही इस्तेमाल किया जाए। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *