29वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एचपी इंटरनेशनल स्कूल का जलवा |

Share on Social Plateforms

बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हॉल, डी.डी. पुरम के निकट 18 और 19 अगस्त 2026 को आयोजित 29वीं इंटर स्कूल क्योरुगी एवं पुमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एचपी इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। बरेली, बदायूँ और शाहजहाँपुर के 28 विद्यालयों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में फ्रेशर ग्रुप में एचपी इंटरनेशनल स्कूल ने पहली पोजीशन हासिल की, जबकि विद्यालय ने ओवरऑल प्रदर्शन में भी सबसे अधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 26 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पूरे जोश, अनुशासन व आत्मविश्वास के साथ मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों ने कुल 6 स्वर्ण, 9 रजत और 12 कांस्य पदक अपने नाम किए।

स्वर्ण पदक जीतने वालों में अनंत शर्मा, अलीदा फातिमा, हानिया, संस्कृति, अनुश्री शर्मा और सांवी सिंह शामिल रहे। वहीं मो. फुरकान, मो. आहिल, अलीदा फातिमा, पावनी वैश्य, सोफिया, काव्य गुप्ता, आराध्या सिंह, आध्या और संजना यादव ने रजत पदक हासिल किए। कांस्य पदक जीतने वालों में सुनैना सिंह, सौम्या, लावण्या वैश्य, आराध्या मौर्य, जैनब, ध्रुव शर्मा, शिवांश पटेल, दक्ष गुप्ता, मुदित यादव, यशस्वी प्रजापति, अनंत यादव और भविष्या शर्मा शामिल रहे। प्रतियोगिता की खास उपलब्धि अलीदा फातिमा रहीं, जिन्होंने एक ही चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीतकर अपनी बहुमुखी खेल प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। खिलाड़ियों ने शिक्षक अजय पाल सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक-निदेशक श्री शिवम पटेल ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है और विद्यालय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर देता रहेगा। निदेशिका श्रीमती सेजल पटेल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, एकाग्रता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। वहीं प्रधानाचार्य सुनील सहानी ने कहा कि प्रतियोगिताओं में जीत से भी बड़ी उपलब्धि विद्यार्थियों का पूरे समर्पण और खेल भावना के साथ मैदान में उतरना है। विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, शिक्षक, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *