बीआईएमटी कॉलेज बदायूँ में एड्स पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन हुआ अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नाको के निर्देश पर चला सघन अभियान

Share on Social Plateforms

बदायूं : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में बी आई एम टी कॉलेज बदायूं में एड्स विषय पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह सघन जागरूकता अभियान नाको उत्तर प्रदेश,भारत सरकार के निर्देश पर और परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तत्वावधान में चलाया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से डॉ. विनेश कुमार, सुदेश सक्सेना, राजीव कुमार और सुषमा सिंह प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को एड्स रोग के कारण ,लक्षण,संक्रमण, रोकथाम व बचाव और जागरूकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. विनेश कुमार ने कहा कि “युवाओं को एड्स के प्रति जागरूक करना सबसे जरूरी है। सही जानकारी और सतर्कता से इस बीमारी को रोका जा सकता है।”
सुदेश सक्सेना ने कहा कि “भ्रांतियों को दूर करके ही हम एड्स पर नियंत्रण पा सकते हैं। जांच और उपचार की सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।”

राजीव कुमार ने कहा कि “सुरक्षित व्यवहार और शिक्षा ही एड्स से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।”
वहीं सुषमा सिंह ने कहा कि “युवा पीढ़ी विशेष रूप से विद्यार्थियों को आगे आकर इस अभियान का हिस्सा बनना होगा ताकि समाज स्वस्थ रह सके।”
इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक अक्षज रस्तोगी, विकास आहूजा तथा आशीष सिंघल की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी ने अपने विचार रखते हुए कहा, “शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करें। एड्स जैसी बीमारी पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए ताकि युवा सही दिशा में कदम उठा सकें।”
इसी क्रम में महाविद्यालय डीन अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा ” एड्स एक गंभीर बीमारी है। समय रहते जागरूकता और सही जानकारी से ही हम इसके प्रसार को रोक सकते हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे ख़ुद भी जागरूक रहें, और दूसरों को भी इसके प्रति शिक्षित करें।
इस अवसर पर चीफ़ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस जागरूकता सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को एड्स के कारण, लक्षण, बचाव और सामाजिक भेदभाव दूर करने के बारे में जानकारी देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *