बदायूँ में जगह-जगह सुनी गई ‘मन की बात’, बी.एल. वर्मा और राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ लिया हिस्सा

Share on Social Plateforms

बदायूँ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का रविवार को जनपद बदायूँ में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक श्रवण किया गया। उझानी नगर में केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी, जबकि भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न बूथों पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।

केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में देश और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर दिए गए संदेश व्यापक जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें सामाजिक सहभागिता का माध्यम बनाएं। उन्होंने कहा जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और सही जानकारी का संकलन देश की भावी योजनाओं एवं नीतियों के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करता है। युवाओं को नशे से दूर रखने, खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर उपलब्ध कराने तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने जैसे विषयों पर भी समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में संवाद एवं संपर्क के माध्यम से इन विषयों को समाज के बीच ले जाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने आगे कहा आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों की सहायता, स्वच्छता एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर सेवा और जागरूकता के कार्यों को निरंतर गति प्रदान करें।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों से संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनगणना, युवाओं, नशामुक्ति, खेल एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों को कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचाएं और जनभागीदारी को सशक्त करने का कार्य करें। उन्होंने कहा जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए समाज में जागरूकता का वातावरण तैयार करना आवश्यक है। वहीं आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें रचनात्मक एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई युवा नशे की गलत आदत की ओर बढ़ रहा है तो उसके साथ संवाद करना तथा नशामुक्ति की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सहयोग प्रदान करना समाज और कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। आगे कहा प्रधानमंत्री के संदेशों को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए पार्टी पदाधिकारियों को उन्हें सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के माध्यम से धरातल पर उतारने का कार्य करें।

इस अवसर पर जिला महामंत्री जोगेन्द्र सिंह पटेल, जिला मंत्री अजय तोमर, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, मंडल महामंत्री रचित साहू, शक्तिकेंद्र संयोजक सूर्य गौरव गुप्ता, सलीम खान, शेखर साहू, मुजाहिर खान बंटी, करन कश्यप, संजीव सागर, आरिफ खान बंटी, एजाज़ खान सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जनपद के विभिन्न बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *