बदायूँ के बी.आर.बी. मॉडल स्कूल में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप, कई जिलों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Share on Social Plateforms

बदायूँ। बी.आर.बी. मॉडल स्कूल (स्पोर्ट्स एंड लर्निंग कॉम्प्लेक्स) में 15 से 18 अक्टूबर 2026 तक राज्य स्तरीय मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। योनेक्स-सनराइज उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में 11 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता में आगरा, गाजियाबाद, लखनऊ, नोएडा, प्रयागराज, कानपुर और शाहजहाँपुर समेत प्रदेश के कई जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छोटे खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और राज्य स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर देना है। इससे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना भी विकसित होती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश भट्ट के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर उत्कर्ष सक्सेना, पीजीटी हरि किशन, पीटीआई रश्मि सिंह, पीटीआई ज्योति गौतम और ताइक्वांडो कोच हरपाल सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि पढ़ाई के साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *