बदायूं में कांवड़ियों की बाइक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चार घायल; तीन की हालत गंभीर
सहसवान, बदायूं। सहसवान-बिसौली रोड पर सोमवार को भूड़खितौरा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चार कांवड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चारों कांवड़िए घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।…

