राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
बदायूं, 10 अगस्त 2026। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। राजकीय मेडिकल…

