मामा ने नाबालिग भांजी को 10 हजार में बेचा:परिजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी, दुष्कर्म का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Share on Social Plateforms

बदायूं के नाबालिग भांजी को मामा द्वारा 10 हजार रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। बदायूं के बिनावर क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह एक साल पहले बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर रह रही थी। बीते 4 अगस्त को उसके मामा ने उसे फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक युवक को 10 हजार रुपये में बेच दिया।

आरोप है कि मामा ने किशोरी को जबरदस्ती एक कार में बिठाकर युवक के गांव भेज दिया। वहां युवक ने दो दिनों तक उसे अपने पास रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब पीड़ित के भाई और परिवार के अन्य सदस्यों को इस घटना की जानकारी मिली, तो वे फैजगंज बेहटा के गांव पहुंचे। परिवार के दबाव के बाद आरोपी ने किशोरी को उसके घर छोड़ दिया।

इसके बाद किशोरी ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजन शुक्रवार देर रात किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत मिली है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *