वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु व अन्य चलाये जा रहे विभिन्न अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा की गई विभिन्न कार्रवाई का विवरण निम्नवार अंकित है –
थाना कादरचौक पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

थाना कादरचौक पुलिस (उ0नि0 श्री हरिओम सिंह मय मय टीम) द्वारा आज दिनांक 04.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम धौकन नगला तिराहे के पास से अभियुक्त रंगीन शाह पुत्र घसिट शाह निवासी ग्राम गौरामई थाना कादरचौक जिला बदायूँ को एक अदद तंमचा नाजायज 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना पर मु0अ0सं0 228/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

साथ ही हे0का0 वीर सिंह व हे0का0 राजकुमार ने अभियुक्त नेत्रपाल पुत्र रामप्रसाद नि0 ग्राम जोरी नगला थाना कादरचौक जिला बदायूँ को एक अदद नाजायज चाकू के साथ मुनीश नगर मोड से गिरफ्तार किया गया जिस संबंध में थाना पर मु0अ0सं0 229/26 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्त रंगीन शाह का आपराधिक इतिहास –
- मु0अ0सं0 49/97 धारा 363 आईपीसी थाना कादरचौक
- मु0अ0सं0 50/2002 धारा 147/148/149/307 आईपीसी थाना कादरचौक बदायूं
- मु0अ0सं0 391/2002 धारा 395/412 आईपीसी थाना कादरचौक बदांयू
थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा वांछित बाल अपचारी को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा दिनाँक 03.08.2026 को वांछित बाल अपचारी संबंधित मु0अ0सं0 284/25 धारा 352/109 बीएनएस को गिरफ्तार किया गया। अपचारी की गिरफ्तारी के समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। अपचारी को समय से माननीय किशोर न्यायालय बोर्ड, बदायूँ के समक्ष पेश किया गया।
आपराधिक इतिहास बाल अपचारी :-
1.मु0अ0सं0 284/25 धारा 352/109 बीएनएस थाना मूसाझाग, जनपद बदायूँ
2.मु0अ0सं0 185/25 धारा 115(2)/190/191(2)/351(2)/352 बीएनएस
3.मु0अ0सं0 78/26 धारा 115(2)/191(2)/324(2)/351(3)/352 बीएनएस
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्तगण तथा शान्ति व्यवस्था भंग कार्यवाही के अन्तर्गत कुल 09 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ सुश्री अंकिता श्मा के निर्देशानुसार जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु व अन्य चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 04.08.2026 को थाना कादरचौक पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त मुश्ताक पुत्र निसार निवासी कुढाशाहपुर थाना कादरचौक जिला बदायूं से सम्बन्धित मु0अ0स0 11120/21 धारा 323/504 आईपीसी को गिरफ्तार कर सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इसके अतिरिक्त थाना कादरचौक पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने के अंदेशे में 03 नफर अभियुक्तगण 1.अय्यूब अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी ग्राम कादरवाडी थाना कादरचौक बदायूं, 2. गिरिन्द सिंह पुत्र जगंलीराम निवासी ग्राम मुनीश नगरथाना कादरचौक जिला बदायूँ, 3. दीपक पुत्र बादाम सिंह निवासी सदाठेर थाना कादरचौक बदायूं को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा को संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत जुबैर पुत्र हाशम अली निवासी ग्राम मई थाना चन्दौसी जनपद सम्भल को अन्तर्गत धारा 126/135/170 बी0एन0एस0एस0 गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा को संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना बिसौली पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत 05 नफर अभियुक्तगण 1. गुलफाम पुत्र मजलेशाह निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बिसौली जिला बदायूँ 2. इकराम पुत्र मजलेशाह निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बिसौली जिला बदायूँ 3. पप्पू पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बिसौली जिला बदायूँ 4. गोपाल पुत्र महेन्द्रपाल 5. प्रदीप पुत्र महेन्द्रपाल निवासीगण मौहल्ला तहसील कालोनी बिजली घर के सामने कस्बा व थाना बिसौली जिला बदायूं को अन्तर्गत धारा 126/135/170 बी0एन0एस0एस0 गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा को संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

