एचपी इंटरनेशनल स्कूल में येलो बेल्ट टेस्ट आयोजित, सात विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

Share on Social Plateforms

एचपी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों की मार्शल आर्ट्स प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास व अनुशासन की भावना विकसित करने के उद्देश्य से येलो बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। टेस्ट का संचालन विद्यालय के कोच अजय पाल सिंह ने किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ टेस्ट में भाग लेते हुए विभिन्न मार्शल आर्ट्स तकनीकों, शारीरिक दक्षता और अनुशासन का प्रदर्शन किया।

येलो बेल्ट टेस्ट में अलीदा फातिमा, सुनैना सिंह, लावण्या वैष्णव, पावनी वैष्णव, आराध्या मौर्य, सान्वी सिंह और अनुष्री शर्मा ने सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर प्रबंध निदेशक शिवम पटेल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “बच्चों की इस उपलब्धि से हमें खुशी है। मार्शल आर्ट्स केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन सीखने का भी माध्यम है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों में भी लगातार आगे बढ़ें।”

निदेशिका डॉ. सेजल पटेल ने सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “हर बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जरूरत है उसे सही मंच और मार्गदर्शन देने की। येलो बेल्ट टेस्ट में बच्चों ने जिस लगन के साथ प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है। हम चाहते हैं कि वे आगे भी इसी मेहनत के साथ नई उपलब्धियां हासिल करें।” वहीं प्रधानाचार्य सुनील साहनी ने कहा, “मार्शल आर्ट्स विद्यार्थियों में एकाग्रता, आत्मअनुशासन और आत्मरक्षा के साथ-साथ चुनौतियों का सामना करने का साहस पैदा करता है। सफल विद्यार्थियों को हमारी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं।” कोच अजय पाल सिंह ने भी सभी सफल खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें नियमित अभ्यास और मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *