सेवा संकल्प अभियान बना जनसेवा का माध्यम, रक्तदान कर लोगों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी : बी.एल. वर्मा

Share on Social Plateforms

बदायूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बदायूँ स्थित रानी अवंतीबाई लोधी शिक्षण संस्थान सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज एवं एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक ने फीता काटकर किया। इस दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया।

शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रानी अवंतीबाई लोधी शिक्षण संस्थान के छात्रावास में रहने वाले बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण की भावना प्रमुख रही है और उनके जन्मदिवस पर रक्तदान करना मानव सेवा के प्रति समर्पण का परिचायक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर सेवा भावना को समर्पित पहल है।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने रक्तदान को बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया, जबकि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं और कार्यकर्ताओं को सामाजिक सेवा से जोड़ने का काम करते हैं। निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भी रक्तदान को सेवा संकल्प की सार्थक पहल बताया। वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे शिविरों से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इस अवसर पर एमपी सिंह राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, सोवरन सिंह राजपूत, नत्थू लाल वर्मा, शैलेंद्र मोहन शर्मा, जोगेंद्र सिंह पटेल, अजय तोमर, उमेश राठौर, विश्वजीत गुप्ता, अनुभव उपाध्याय, शीराज आलम और रानी सिंह पुंडीर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान जैसी गतिविधियों को सामाजिक भागीदारी से जोड़ने की पहल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *