बीआरबी मॉडल स्कूल में स्कूल पार्लियामेंट का शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह, छात्र-नेताओं ने संभाली जिम्मेदारियां

Share on Social Plateforms

बदायूं। बीआरबी मॉडल स्कूल, बदायूं में सत्र 2026-27 के लिए नवगठित स्कूल पार्लियामेंट का अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, सहयोग और सेवा भावना का विकास करना रहा। कार्यक्रम के दौरान चयनित छात्र-छात्राओं को विभिन्न नेतृत्व दायित्व सौंपे गए। मोहम्मद अयान को हेड बॉय तथा शुभाना खानम को हेड गर्ल, जबकि आर्यन को वाइस हेड बॉय और रिशिता सक्सेना को वाइस हेड गर्ल बनाया गया।

हाउस स्तर पर प्रियंशु पाल, काशिका, सत्यम, अपूर्वा, श्रेषी, निहारिका, अनुरुद्ध वर्मा और अदीबा को क्रमशः विभिन्न हाउस कैप्टन एवं वाइस हाउस कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई। विद्यालय की गतिविधियों के संचालन के लिए नताशा को लिटरेरी इंचार्ज, हर्ष सक्सेना को कल्चरल इंचार्ज, वंशिका को ईको क्लब इंचार्ज, अंश राठौर को स्पोर्ट्स कैप्टन और प्रवीण को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया। इसके अलावा चारों हाउस से चयनित प्रिफेक्ट्स को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नवनियुक्त छात्र-नेताओं ने अपने पद और दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। विद्यालय परिवार ने सभी नव-निर्वाचित छात्र-नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने नेतृत्व, सकारात्मक सोच और कार्यों से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे तथा विद्यालय की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *