नेकपुर में 18.67 लाख रुपये के सड़क-नाली निर्माण का उद्घाटन, चेयरमैन फात्मा रजा बोलीं—हर वार्ड में जरूरत के हिसाब से विकास

Share on Social Plateforms

बदायूं। शहर के नेकपुर इलाके में विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका ने एक और कदम बढ़ाया है। वार्ड नंबर तीन में करीब 18 लाख 67 हजार रुपये की लागत से तैयार दो सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

पहला निर्माण कार्य सोना लेडीज से ढाक वाली ज्यारत तक कराया गया है। इस सीसी सड़क और नाली निर्माण पर करीब 9 लाख 4 हजार रुपये की लागत आई है।

वहीं दूसरा कार्य नेत्रपाल सिंह यादव के मकान से डॉ. मंगू सिंह यादव के मकान होते हुए संजीव शर्मा की दुकान तक कराया गया है। इस कार्य पर करीब 9 लाख 67 हजार रुपये खर्च हुए हैं।

दोनों निर्माण कार्यों की कुल लागत करीब 18 लाख 67 हजार रुपये बताई गई है। सड़क निर्माण के साथ नाली बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन और जल निकासी की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन के दौरान पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि नगर पालिका के सभी वार्डों में लोगों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और किसी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सड़क के साथ नाली और जल निकासी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को कम किया जा सके।

फात्मा रजा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखने और निर्धारित मानकों के अनुसार ही काम कराने के निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में खराब रास्ते और जलभराव की समस्या से लंबे समय से परेशानी थी। नई सीसी सड़क और नाली बनने से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पालिकाध्यक्ष ने लोगों से नालियों में कूड़ा-कचरा न डालने की अपील करते हुए कहा कि बेहतर जल निकासी और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है।

कार्यक्रम में सभासद भूदेवी चंदेल, मुकेश साहू, रवि, नवैद, श्याम पाल, मनोज चंदेल, राजवीर यादव, नेत्रपाल यादव, वृजपाल यादव, संजीव यादव, आयुषमान यादव, हलकार यादव, अकरम, जेपी यादव, वीरेश पाल, रविन्द्र, पप्पू यादव, राम प्रकाश, लाइक सिंह, मुन्ना लाल, अनेक पाल, कृपाल सिंह और राजेन्द्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं नगर पालिका से कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सक्सेना और लिपिक नवैद इकबाल गनी समेत कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *