बदायूँ ARTO कार्यालय का औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड से लेकर जनसेवाओं तक परखी गई व्यवस्था

Share on Social Plateforms

बदायूँ। उप संभागीय परिवहन कार्यालय, बदायूँ में राजकीय कार्यालय (प्रशासनिक सुधार विभाग), उत्तर प्रदेश के मुख्य निरीक्षक ने निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं और जनसुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, फिटनेस, कर वसूली और प्रवर्तन कार्यवाही से जुड़े रिकॉर्ड देखे गए, वहीं आम लोगों से प्राप्त आवेदनों और लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। मुख्य निरीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि नागरिकों के काम अनावश्यक रूप से लंबित न रहें और शासन द्वारा निर्धारित सेवाएं समय पर, पारदर्शी और आसानी से उपलब्ध कराई जाएं। अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव, कार्यालय की साफ-सफाई, कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति और ऑनलाइन व फेसलेस सेवाओं की कार्यप्रणाली पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी, प्रधान सहायक असीम रजा समेत कनिष्ठ सहायक और प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *