श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत, बुमराह-जडेजा की वापसी की चर्चा तेज

Share on Social Plateforms

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब वापसी की तैयारी में जुटी है। 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, जिसके बाद 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में टीम चयन को लेकर कई बड़े दावे किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई इस सप्ताह श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम की घोषणा कर सकता है। माना जा रहा है कि अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। दोनों खिलाड़ियों ने अपना आखिरी टेस्ट पिछले वर्ष नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया खराब प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता गेंदबाजी और ऑलराउंड विभाग को मजबूत करने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकते हैं। रविंद्र जडेजा के नाम 89 टेस्ट मैचों में 348 विकेट दर्ज हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 52 टेस्ट में 234 विकेट लेकर भारत को कई अहम जीत दिलाई हैं। जडेजा की संभावित वापसी को टीम मैनेजमेंट की रणनीति में बदलाव के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

श्रीलंका दौरे का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में आयोजित होगा। अपने घरेलू मैदान पर श्रीलंका हमेशा मजबूत प्रतिद्वंद्वी रही है, इसलिए भारतीय टीम के लिए यह दौरा आसान नहीं माना जा रहा। अब सभी की नजरें बीसीसीआई की आधिकारिक टीम घोषणा पर टिकी हैं कि किन खिलाड़ियों को इस अहम टेस्ट सीरीज के लिए मौका मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *