बदायूँ में समाजवादी पार्टी ने 14 फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष किए नियुक्त, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

Share on Social Plateforms

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बदायूँ जनपद में पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के लिए 14 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची में युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, छात्र सभा, शिक्षक सभा, अधिवक्ता सभा, अल्पसंख्यक सभा, मजदूर सभा, व्यापार सभा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति को संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नरोत्तम यादव
जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा
जाहिद गाजी
जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा
सोमेश प्रताप
जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी

प्रदेश कार्यालय से जारी सूची के अनुसार समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नरोत्तम यादव, लोहिया वाहिनी के सोमेश प्रताप, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के वैभव उपाध्याय, छात्र सभा के जाहिद गाजी, बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के वीरेंद्र कुमार जाटव, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के भूपेन्द्र सिंह दिवाकर, शिक्षक सभा के चंद्रकेश यादव, अधिवक्ता सभा के सत्येन्द्र पाल, अल्पसंख्यक सभा के अहमद परवेज़, सैनिक प्रकोष्ठ के ब्रह्मपाल सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के किशोरी लाल शाक्य, मजदूर सभा के बंटी यादव, व्यापार सभा के जितेंद्र सिंह तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के विजनेश यादव को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

वीरेंद्र कुमार जाटव
जिलाध्यक्ष समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी
भूपेंद्र सिंह दिवाकर
जिलाध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ

चंद्रकेश यादव
जिलाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा

सतेंद्र पाल
जिलाध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा

अहमद परवेज़
जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा

प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव एवं बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती जनता के बीच सक्रियता और कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही संभव है, इसलिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

किशोरी लाल शाक्य
जिलाध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ

जितेंद्र सिंह
जिलाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा

बिजनेश यादव
जिलाध्यक्ष समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ

इस अवसर पर बदायूँ के सांसद आदित्य यादव ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का मजबूत संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी फ्रंटल संगठन युवाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पिछड़े वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक समाज सहित प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए पार्टी की विचारधारा को और अधिक मजबूत करेंगे।

बंटी यादव
जिलाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा

ब्रह्मपाल सिंह
जिलाध्यक्ष समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ

सांसद आदित्य यादव ने कहा कि बदायूँ में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का अभियान अब और तेज गति से चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर जनसमस्याओं को उठाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने और सरकार गठन के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *