श्री अग्रवाल सभा, बदायूँ की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आरके रिसॉर्ट में उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाज की एकता, आपसी भाईचारे और जरूरतमंद लोगों के उत्थान पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के संरक्षक डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने की। उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, अग्रवाल सेवा समिति उझानी के अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार गोयल और अग्रवाल सभा बिसौली के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। अग्रवाल समाज के जूनियर और सीनियर बच्चों ने एकल नृत्य, युगल नृत्य और सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।
समाज में एकता और भाईचारे पर जोर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में एकजुटता बढ़ाने के लिए आपसी भाईचारे को मजबूत करना जरूरी है। लोगों को अभिमान और ईर्ष्या जैसी भावनाओं को त्यागकर समरसता और समानता को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज को सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी सशक्त होने की दिशा में प्रयास करने चाहिए।
सभा के संरक्षक डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवंशी संख्या में कम होने के बावजूद देश की औद्योगिक उन्नति और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने समाज की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए एकता और सहयोग की भावना को बनाए रखने पर जोर दिया।
सभा के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। जरूरतमंद लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति तभी सार्थक होगी, जब सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि बृजेन्द्र कुमार गोयल, संजय कुमार अग्रवाल, श्रीमती पूनम अग्रवाल और पवन गोयल ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, सहयोग और समाज के विकास में सामूहिक भागीदारी के महत्व पर अपने विचार रखे।
बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में डॉ. एसएन गोविल, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, प्रमोद गोयल, शैलेन्द्र अग्रवाल, रवि बंसल, मधु अग्रवाल, अनुभा अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, राधा गोयल, शिवानी बं सल, दीपिका अग्रवाल, अजय गोयल, दिनेश गोयल, सुबोध गोयल, आशीष सिंघल, ऋषि अग्रवाल, रमा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, आशु बंसल, नीलम अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, प्रशान्त बंसल, सुनीता सिंघल, मुनीश अग्रवाल, विश्वदीप सिंघल, अमित अग्रवाल, मनीष सिंघल, अतुल अग्रवाल और निकिता अग्रवाल सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सभा के महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी दिलीप अग्रवाल ने किया। वार्षिकोत्सव के माध्यम से समाज के लोगों को एक मंच पर आने, आपसी संबंध मजबूत करने और सामाजिक विकास के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया गया।

