बदायूँ शहर में आयोजित 185वें सालाना उर्स-ए-कादरी में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दरगाह के मजार शरीफ पर चादरपोशी और गुलपोशी कर दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने देश, प्रदेश और शहर में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी को एक इंसान के रूप में एक-दूसरे से मोहब्बत करनी चाहिए और पूरी दुनिया में इंसानियत का पैगाम पहुंचाना चाहिए।
उर्स में आने वाले जायरीनों के स्वागत के लिए नगर पालिका की ओर से कैंप लगाया गया था। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने इस कैंप में पहुंचकर जायरीनों का इस्तकबाल किया और उनसे मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने आबिद रजा से हाथ मिलाया और उनके साथ सेल्फी ली। आबिद रजा भी जायरीनों से गर्मजोशी के साथ मिले। कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच आपसी मेल-मिलाप और मोहब्बत का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर सभासद अनवर खां, सभासद अबरार, सोहिल सिद्दीकी, समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव समर खां, मोहम्मद मियां, लालू, छोटू, बब्लू, पप्पन पीर जी, जफर अली और मोहम्मद तय्यब समेत सैकड़ों जायरीन मौजूद रहे।
उर्स-ए-कादरी में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने अपने संदेश के जरिए समाज में एकता, भाईचारे और इंसानियत को बढ़ावा देने की अपील की।

