ब्लूमिंगडेल स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह, नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ली जिम्मेदारी की शपथ
बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल, बदायूं में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना विकसित करना रहा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अंकित रस्तोगी ने किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत…

