बरेली में छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी: गैंगरेप के आरोप, वायरल वीडियो और आत्महत्या के मामले में 8 पर मुकदमा
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, छात्रा के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन अपने दो नाबालिग मुस्लिम दोस्तों के साथ इज्जतनगर स्थित ब्लू डायमंड कैफे गई थी, जहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।…

